नगर को स्वच्छ और सुंदर रखना सभी की जिम्मेदारी
गाजीपुर, मई 8 -- दिलदारनगर। एसडीएम सेवराई और प्रभारी ईओ नगर पंचायत दिलदारनगर संजय यादव ने गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में सभासदों के साथ बैठक कर नगर के विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक में सभासदों से उनके वार्डों की समस्याएं और विकास संबंधी सुझाव भी लिए गए। सभासदों ने पेयजल, सड़क, सफाई और नालियों से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिस पर प्रभारी ईओ ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर को स्वच्छ और सुंदर रखना सभी की जिम्मेदारी है। सफाई नायकों अमित यादव और कादिर को प्रतिदिन नियमित सफाई कराने और बरसात से पहले सभी नाले-नालियों की पूरी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलजमाव की समस्या न हो। साथ ही सड़कों पर कूड़ा-कचरा न रहे और प्रत्ये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.