सोनभद्र, मई 23 -- सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में सुचारू यातायात, अतिक्रमण मुक्त सड़के, नगर की स्वच्छता और सुन्दरता तथा पर्यावरण/जल संरक्षण को लेकर शनिवार को बैठक हुई। अध्यक्षता कर रही नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, नगर के प्रबुद्धजनों द्वारा नगर की समस्याओं एवं उसके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गयी। इसमें मुख्य रूप से नगर में सफाई व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था, नगर में अवैध रूप से ठेला खोमचा लगने से होने वाले अतिक्रमण, नगर में ई-रिक्शा के कारण लगने वाले भयंकर जाम, भीषण गर्मी में पेयजल आदि को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने प्रस्ताव दिए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल, व्यापार मंडल के कौशल कुमार शर्मा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष क...