नगर कोतवाली में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, टीमों को दौड़ाया
अमरोहा, अप्रैल 26 -- शनिवार को जिलेभर के थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतों को सुना। थाना अमरोहा नगर में डीएम नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधीनस्थों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिया। कहा कि फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। किसी भी फरियादी को बार-बार दौड़ाया न जाए। जमीनी विवादों की शिकायतों का पंजीकरण कर राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के समयावधि के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि थानों में महिलाओं से संबंधित जो भी शिकायतें आती हैं, उन्हें प्राथमिकता पूर्वक सुना जाए और उचित न्याय दिलाया जाए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह भी पढ़ें- थाना दिवस: पुलिस पास, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.