हरिद्वार, मार्च 11 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों, किरायेदारों और मजदूरों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार और कर्मचारियों को रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 260 चालान काटे हैं और कुल 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस ने टीमें बनाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी प्रदेशों से आए कर्मचारी, मजदूर, फड़-ठेली संचालक और किरायेदारों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीमों ने होटल, धर्मशाला, जिम और आवासीय कॉलोनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की भी जांच की। अभियान के दौरान अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। जिन मकान मालिकों, होटल संचालकों और धर्मशाला प्रबंधकों ने अब तक अ...