नगर के शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में पंजीकरण न कर पाने से परेशान
लखनऊ, जून 17 -- सरकारी ओर से प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिये लागू की गई कैशेलस चिकित्सा योजना में नगर क्षेत्र के शिक्षक पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षकों की शिकायत पर बीएसए ने परियोजना को इस समस्या से रूबरू कराया है, लेकिन अभी भी शिक्षक पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। लखनऊ में 1500 से अधिक प्राइमरी स्कूलों में करीब पांच हजार शिक्षक तैनात हैं। ग्रामीण क्षेत्र के करीब 750 शिक्षकों के कैशलेस योजना के रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। बीएसए ने इन्हें अप्रूव कर दिया है। दूसरे चरण में अब इनकी ई केवाईसी होगी, लेकिन नगर के शिक्षक पंजीकरण नहीं कर पाने से परेशान हैं। शिकायत के बावजूद नगर क्षेत्र के शिक्षकों के लिये इस योजना में पंजीकरण का ऑप्शन नहीं आ रहा है। अपर मुख्य सचिव ने कैशलेस चिकित्सा योजना में शिक्षकों को शीघ्र आवेदन करने के लिए समय सीमा छह सितम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.