नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली
मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। नगर के भरूहना से चौराहा से मेडिकल कॉलेज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पेड़ों की कटाई रविवार को की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत सुबह 4:30 बजे से 8:30 बजे तक 33 केवी कोर्ट व अस्पताल फीडर तथा 11 केवी भरूहना फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। जिससे मोहल्ला, जिला अस्पताल, कोर्ट, भरूहना, शुक्लहा, बरौधा कछार सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने उपभोक्ताओं से पानी आदि का अग्रिम भंडारण कर लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में याद आई मरम्मत, आज गुल रहेगी बत्ती यह भी पढ़ें- मेंटेनेंस के लिए आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली की सप्लाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.