उरई, फरवरी 28 -- जालौन। नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में पांच प्रस्ताव पटल पर रखे गए, जिनमें सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस वित्तीय वर्ष में नगर के विकास के लिए 55 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। पालिका सभागार में बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल की अध्यक्षता एवं ईओ सुशील कुमार की की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय सांसद नारायणदास अहिरवार मौजूद रहे। बैठक में नगर के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। पटल पर वर्ष 2026-27 के बजट की स्वीकृति पर भी चर्चा हुई। पिछले वित्तीय वर्ष में नगर के विकास के लिए 35 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इस वत्तीय वर्ष के लिए बजट में 20 करोड़ रुपये और बढ़ाए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष का कुल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.