वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी। नगर के वरिष्ठ गायक राकेश तिवारी के पिता पं.मुक्तिनाथ तिवारी का रविवार शाम को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने हौज कटोरा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि राकेश तिवारी ने दी। पं.मुक्तिनाथ तिवारी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...