भदोही, मई 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जामा मस्जिद गली निवासी 25 वर्षीय सरफराज की महाराष्ट्र के नागपुर में हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए बुधवार को नागपुर रवाना हो गए। बताया जाता है कि मरहूम नशीर राइन के सबसे छोटे पुत्र सरफराज दो माह पूर्व कुछ लोगों के साथ काम करने नागपुर गए थे। वह वहां वेल्डिंग का कार्य करते थे। बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर एसी का स्टैंड लगाने के दौरान अचानक नीचे गिर पड़े।साथी उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस के माध्यम से घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंची।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले में भी शोक का माहौल ...