नगर के प्रत्येक वार्ड में लगेगा एक-एक नया चापानल, टेंडर
साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। साहिबगंज नगर क्षेत्र में जल संकट को दूर करने को लेकर नगर परिषद की ओर से प्रत्येक वार्ड में एक-एक नया चापानल का अधिष्ठापन कराया जायेगा। नगर क्षेत्र के खराब या सूख चुके चापानलों को भी दुरूस्त कराया जायेगा। पुराने की मरम्मति करायी जा रही है। सभी 28 वार्ड में 28 नये चापानल अधिष्ठापन के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। दरअसल, नप की ओर से शहरी क्षेत्र में जल संकट को लेकर प्रथम चरण के लिए करीब 52 लाख की योजना बनायी गई है। इससे जहां 28 नये चापानल अधिष्ठापन किया जायेगा । शहर के अधिक जरुरत वाले चार स्थानों पर जलमीनार बनाया जायेगा। दोनों योजना पर जल्द काम शुरू हो जायेगा। इसके अलावा सड़क, नाली निर्माण को लेकर करीब 40 लाख की योजना बना कर विभाग को भेजी गई है। इसबीच नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.