नगर के पूर्वी बाजार में पालिका कराएगा 18 दुकानों का निर्माण
चंदौली, मई 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। आर्थिक रूप से समृद्ध होने के लिए नगर पालिका प्रशासन अब अपनी आय बढ़ाने पर भी फोकस कर रहा है। इसके तहत नगर के पूर्वी बाजार में 18 नई दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। दुकानों के निर्माण के बाद उन्हें दुकानदारों को आवंटित कर पालिका प्रशासन अपना राजस्व बढ़ाएगा। इससे होने वाली आय से नगरीय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। नगर पालिका पीडीडीयू नगर को ए श्रेणी से हटाकर सी ग्रेड की श्रेणी में कर दिया गया है। इससे नगर पालिका को मिलने वाली वित्तीय सहायता में भी कमी आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पालिका प्रशासन ने अपनी आय बढ़ाने की पहल शुरू कर दी है। इसके लिए नगर के पूर्वी बाजार में पालिका की जमीन पर 18 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन की ओर से एक करोड़ रुपये से अधिक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.