नगर के पाण्डेयपुर मार्ग की नहीं कराई जा रही मरम्मत-घंटी बजाओ
मिर्जापुर, जून 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के पाण्डेयपुर मार्ग की मरम्मत न कराए जाने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर आधा दर्जन नई कॉलोनी बन गई है। इन कॉलोनियों के निवासियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बीते चार वर्ष से टूटी इस सड़क की मरम्मत कराने में जनप्रतिनिधि भी रूचि नहीं ले रहे है। इससे लोगों में आक्रोश है।नगर के तहसील चौराहे से पाण्डेयपुर होते हुए धौरूपुर जाने वाला मार्ग गड्ढ़े में तब्दील हो गया है। बारिश के दिनों में सड़क पर स्थित गड्ढ़ों में पानी भर जाने से अक्सर बाइक चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते है। इस मार्ग पर आधा दर्जन नई कालोनियां बन गयी है। इन कॉलोनियों में बड़ी संख्या में लोग रहते है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चें भी प्रतिदिन आते-जाते है। सड़क पर स्थित गड्ढ़ों में अक्सर बच्चों के साइकिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.