बगहा, फरवरी 13 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर क्षेत्र में कृषि भूमि धारण करने वाले किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि समेत सरकार के सभी योजनाओ का लाभ मिलेगा। इसके लिए नगर के किसानों को पहले फार्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी होगा। जिसके बाद वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य योजनाओं के लाभ के पात्र हो जाएंगे। बगहा की डीसीएलआर अंजेलिका कृति गुरुवार को रामनगर नगर परिषद कार्यालय पहुंची। वहां वह सभापति, उप सभापति व सशक्त स्थायी समिति सदस्यों समेत अन्य प्रतिनिधियों से मिली। डीसीएलआर ने नप प्रतिनिधियों से नगर क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ने के लिए जागरूक करने की अपील की। ताकि नगर के किसानों को भी ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की तरह कृषि हितकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें। इस दौरान मौके पर सभापति गीता देवी, उप सभापति श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.