चंदौली, मई 21 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों एवं दुकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। ताकि सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी के साथ चल सकें। इसके मद्देनजर बुधवार की सुबह दस बजे विभागीय अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए सड़क पर उतरे। इस दौरान काली मंदिर के पूर्वी छोर पर उत्तरी पटरी पर पोकलेन एवं जेसीबी से दर्जनों भवनों और दुकानों को ध्वस्त किया गया। हालांकि चेतवानी के बाद चिंहित जगहों तक भवन स्वामी स्वयं मकानों को तोड़ कर रहे है। रामनगर-पड़ाव होते हुए पीडीडीयू नगर सहित चकिया गंजी प्रसाद तिराहा होते हुए गोधना हाइवे तक सिक्सलेन और फोरलेन सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक इस दौरान पड़ाव से नगर के सुभाष नगर पार्क तक सिक्सलेन निर्...