लोहरदगा, मार्च 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब लोहरदगा नगरवासियों को नई नगर सरकार से काफी उम्मीदें हैं। नगर वासियों का कहना है कि नगर में वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान अब नगर की नई सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना होगा। नगर में पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, जर्जर सड़कों की मरम्मत, जलनिकासी और ट्रैफिक व्यवस्था जैसी समस्याएं बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। नगर के विभिन्न वार्डों के लोगों का कहना है कि नगर में गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। कई इलाकों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पाती, जिससे लोगों को टैंकर या दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है।वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी जताई है। कई जगहों पर नियमित कूड़ा उठाव नहीं होने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी रहती...