कोडरमा, मार्च 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता नगर परिषद झुमरी तिलैया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को कोडरमा प्रखंड सभागार में हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर परिषद के नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई।समारोह में सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उनके पद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद क्रमवार सभी वार्ड सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।जिला प्रशासन की ओर से सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.