कन्नौज, मार्च 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी मुहिम के अंतर्गत नगर के मोहल्ला बनवारीनगर स्थित सभागार में नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर छिबरामऊ महोत्सव समिति के पदाधिकारी संजीव चौहान को शासन द्वारा सभासद मनोनीत किए जाने पर एमसीएमआर ग्रुप द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। मुहिम के संचालक गौरव त्रिपाठी अमर ने कहा कि एमसीएमआर ग्रुप के प्रयासों से जनसंवाद को गति मिलेगी और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। बैठक में नगर की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बढ़ती जाम की समस्या को आमजन के लिए बड़ी परेशानी बताते हुए कहा कि प्रमुख मार्गों पर अक्सर यातायात बाधित रहता है। इसके साथ ही साफ-सफाई की अव्यवस्था, जलभराव, जर्जर सडक़ें और स्ट्रीट लाइट की कमी को भी गंभीर मुद्दे बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.