चंदौली, फरवरी 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को समस्याओं से संबंधित एक पत्रक सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों, जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने, गंदगी, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति,मकान टैक्स सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की बदहाली को प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद द्वारा जनसमस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी से मांग की कि नगर की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए तथा संबंधित अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.