बोकारो, मई 3 -- बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल की बैठक शनिवार को बीएसएल की अधिशासी निदेशक राजश्री बनर्जी के साथ इस्पात भवन में आयोजित हुई। बैठक में बोकारो इस्पात नगर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा लीज नवीकरण के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने की मांग की। सिटी सेंटर स्थित व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों के लीज नवीकरण के मामले वर्षों से लंबित हैं। वार्षिक लीज रेंट व सर्विस चार्ज में की गई अत्यधिक वृद्धि को कम करने की मांग की। महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा इस्पात प्रबंधन द्वारा व्यापारिक गतिविधियों के संचालन के लिए अत्यधिक शुल्क की मांग की जा रही है, जो वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारियों के लिए अत्यंत कठिन व अव्यावहारिक है। जिसके कारण स्थानीय व्यापार प्रभावित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.