हल्द्वानी, फरवरी 17 -- कालाढूंगी। नगर क्षेत्र की बदहाल सड़कों को सुधारने व डामरीकरण की मांग को लेकर डॉन परेवा के ग्रामीणों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। साथ ही तहसीलदार मनीषा बिष्ट के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़क और बेहतर हाईवे बनाने के दावे कर रही है। हकीकत इसके उलट है। क्षेत्र की सड़कों की हालत जर्जर है। जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने क्षेत्र की तमाम पर्यटन और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली बदहाल सड़कों को ठीक करने व डामरीकरण की मांग की। मांग पूरी न होने पर जिला मुख्यालय में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान दयाल सिंह, पीसी गोरखा, संजय बोहरा, हेम नैनवाल, मोहन चन्द्र सुयाल, विनोद कांडपाल, चंद्रशेखर दानी, शेर सिंह, इंदर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.