मुरादाबाद, फरवरी 5 -- नगर पालिका परिषद की ओर से बनवाई गई नगर की तेरह सड़कों का गुरुवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निरीक्षण किया। सड़कें तो दुरुस्त मिली लेकिन इस दौरान कई जगह लोगों द्वारा नाली बंद किए जाने पर नाराजगी जताते हुए लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम ने नगर में मोहल्ला मनिहारान, मोहल्ला जाटवान, मोहल्ला माहीगिरान, धोबियों वाली मस्जिद के निकट, मोहल्ला बहेड़ावाला और गुड्डू कॉलोनी में 13 सड़कों का निरीक्षण किया। कैलेंडर वाली मस्जिद के निकट निर्मित सड़क की नली बंद किए जाने को लेकर एडीएम प्रशासन से शिकायत की गई तो उन्होंने नाली बंद करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रजनी सिंह, अगर अभियंता दौलत सिंह, वरिष्ठ लिपिक कलीम अहमद, दीपक कुमार आदि मौजूद रह...