मिर्जापुर, मई 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता नगर की 40 फीसदी सड़कें क्षतिग्रस्त है। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की अभी तक मरम्मत नहीं कराई गयी। डीएम की अध्यक्षा में गठित तीन सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। वहीं सड़कों की मरम्मत न कराए जाने से राहगीरों को आने-जाने में जहां दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। नगर क्षेत्र में गंदा पानी निस्तारण के लिए सीवर लाइन बनवाने का कार्य शुरू कराया गया है। बीते छह वर्ष से शुरू सीवर लाइन बनाने का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था जल निगम(नगरीय) के ठेकेदार अभी तक पूरे नगर में सीवर बनाने का कार्य पूरा नहीं कर पाए है। वहीं सीवर के लिए खोदी गई सड़कों की भी मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि नगर क्षेत्र...