अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, संवाददाता। वार्षिक नगर कीर्तन कमेटी द्वारा दिल्ली गेट स्थित प्राचीन गुरूद्वारा से 11 जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। संस्था के प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि यह कीर्तन गुड़िया बाग, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरी लाल की प्याऊ, रेलवे रोड, बस स्टैंड, शीशिया पाड़ा, दुबे का पड़ाव, मनाक्षी पुल, सुदामापुरी होकर बैकुंठ नगर स्थित केंद्रीय गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा पहुंचेगा। नगर कीर्तन में दिल्ली के मशहूर मास्टर बैंड शामिल होंगे। शब्द कीर्तनी जत्थे स्कूल के बच्चे व गतका पार्टियों अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जानकारी देने वालों में संस्था के सचिव हरजीत सिंह, इंद्रजीज सिंह, सखन सिंह, जरनैल सिंह, सहरदीप सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.