लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- मैगलगंज, संवाददाता। दशम गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर मैगलगंज कस्बे में रविवार को भव्य शोभायात्रा एवं नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में निकाली गई यह शोभायात्रा औरंगाबाद स्थित फरिया पिपरिया गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई मैगलगंज गुरुद्वारे तक पहुंची, जहां नगर कीर्तन का विधिवत समापन हुआ। शोभायात्रा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन सवारी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारों से कस्बा गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। नगर कीर्तन के दौरान पंजाब प्रांत से आई प्रसिद्ध वीर खालसा गतका प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.