रिषिकेष, नवम्बर 3 -- नगर में सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। डोईवाला में प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने हैरत अंगेज कारनामे दिखाए। सोमवार को डोईवाला में आयोजित नगर कीर्तन में श्रद्धा और भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रेम नगर बाजार से प्रारंभ हुआ नगर कीर्तन पंच प्यारों की अगुवाई में नगर के मुख्य मार्गों मिल रोड, नगर चौक, मिस्सरवाला, चांदमारी से होकर पुनः गुरुद्वारा सिंह सभा में जाकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में संगतों का उत्साह देखने लायक था। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर संगत का स्वागत किया। पांवटा साहिब से आई जोरावर सिंह और फतेह सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.