पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। शहर में वाहे गुरू का नाप जपते हुए और शबद कीर्तन की गुरबाणी के बीच नगर कीर्तन निकाला गया। उत्साह और उल्लास त्याग और सेवा का संदेश देते हुए पंच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा का जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया। हर धर्म और वर्ग के लोगों ने उत्साह से इसमें प्रतिभाग किया और सौहार्द के रंगों को और चटख कर दिया। शहर में आस्था के प्रतीक छेवी पातशाही गुरुद्धारे से नगर कीर्तन भारी संगत की मौजूदगी के बीच पूर्वान्ह में शुरू हुआ। बोले सो निहाल सत श्री अकाल और सत नाम वाहे गुरू सतनाम वाहे गुरू के जाप के बीच गुरु ग्रंथ साहब के वाहन के आगे सैकड़ों युवाओं ने सेवा भाव करते करते हुए उत्साह दिखाया। पानी का छिड़काव और झाडू लगा कर पथ में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। नगर कीर्तन का गुरुद्धारे से निकलते वक्त बर...