आगरा, दिसम्बर 10 -- श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व से पूर्व निकाले जा रहे नगर कीर्तन की व्यवस्थाओं को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, शिशिर कुमार अपर नगर आयुक्त, प्रेम चंद असिस्टेंट मैनेजर टोरंट, डॉ. ऋषि गोपाल, डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर ने सिख समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। समाज की ओर से श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह ने बताया कि यह समाज का परंपरागत नगर कीर्तन है। हर वर्ष गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व से पूर्व निकाला जाता है। यह 14 दिसम्बर को निकाला जाएगा। इसमें पुलिस की समुचित व्यवस्था विशेष कर महिला पुलिस, ट्रैफिक डायवर्जन जानकारी दी जाए ताकि निवासियों को पूर्व में अवगत हो सके। मोबाइल शौचालय, दो एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड आदि व्यवस्थाओं पर जोर दिया। मुख्य ग्रंथी ज...