मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिखों के नौवें गुरु श्री तेगबहादुर महाराज के 350वें शहीदी दिवस समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को रमना गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला। इसमें सिख समुदाय के साथ दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए। पूरे रास्ते सभी बोले से सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाते रहे। रमना गुरुद्वारा के प्रबंधक गुरुजीत सिंह साई ने बताया कि नगर कीर्तन दोपहर एक बजे गुरुद्वारा से निकलकर हरिसभा चौक, कल्याणी चौक, मोतीझील ओवरब्रिज होते हुए कंपनीबाग पहुंचा। कंपनीबाग से निकलकर सूतापट्टी, सरैयागंज, छाता बाजार, गरीबनाथ मंदिर, सोनारपट्टी, पुरानी बाजार, शुक्ला रोड, छोटी कल्याणी, हरिसभा चौक होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंचा। गुरुद्वारा प्रबंधक ने बताया कि नगर कीर्तन में लुधियाना का पाइप बैंड और आगरा का खालसा गतका आकर्षण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.