नगर कांग्रेस कमेटी महामंत्री का रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल
रुद्रपुर, मई 26 -- किच्छा, संवाददाता। सोशल मीडिया पर नगर कांग्रेस कमेटी महामंत्री फजील खान का रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी फजील के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वार्ड 13 निवासी नगर कांग्रेस कमेटी महामंत्री फजील खान पुत्र जमील अहमद एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो दो मिनट दो सेकेंड का है। वीडियो पूर्व में सुनहरी गार्डन में हुए शादी समारोह का बताया जा रहा है। इसमें फजील रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में गई। एसआई मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ फजील के घर पहुंचे, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। परिजनों ने वीडियो में फजील के होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फजील खान के पास लाईसेंसी अस्लाह है, जिसे वह साथ लेकर जाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.