महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, निज संवाददाता। महराजगंज नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और अवकाश प्राप्त अध्यापक विजयकांत सिंह का 77 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनके घर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा लगाकर पुष्प अर्पित करते उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके व्यक्तित्व व पार्टी के प्रति योगदान को याद किया गया। वे माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे और कांग्रेस के कठिन दिनों में एक चट्टान की तरह पार्टी के साथ खड़े रहे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, अवनीश पाल, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.