मुरादाबाद, मार्च 2 -- नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार देर रात होलिका दहन किया गया, इससे पूर्व महिलाओं और बच्चों सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शुक्रवार को रंग गुलाल के संग होली मनाई। गुरुवार की शाम होलिका की पूजा करने के लिए जगह-जगह महिलाएं बच्चे होलिका स्थल के पास पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद देर रात होलिका दहन कर गन्ने में लगी जौ की बालियों को होलिका की आग में भूना गया। नगर के गंज बाजार ,बड़ा बाजार, पीपल टोला , होलिका मंदिर चौराहा, मोहल्ला कायस्थान आदि 13 स्थानों में होलिका का दहन किया गया, जबकि रामनगर खागूवाला, रामूवाला गणेश, सुल्तानपुर दोस्त, जटपुरा, डिलारी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका की पूजा कर देर रात दहन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...