सीतापुर, सितम्बर 25 -- बिसवां, संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर मेहरोत्रा ने बड़ा फैसला लेते हुए नगर उपाध्यक्ष मो. असलम को पद से हटा दिया है और पार्टी से भी निकाल दिया गया है। अमर मेहरोत्रा ने आरोप लगाया है कि मो. असलम लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। उनकी नकारात्मक विचारधारा पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही थी। बार-बार चेतावनी के बावजूद असलम की हरकतों में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...