पिथौरागढ़, दिसम्बर 28 -- पिथौरागढ़। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की केंद्रीय कार्यकारिणी ने बेरीनाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और व्यापारी हेम पंत को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। रविवार को संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता बताया कि हेम जुझारु नेता हैं और क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में हमेशा जुडे रहते हैं। संगठन से जुडने पर व्यापारी वर्ग को काफी फायदा मिलेगा और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर हेम को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम सिंह जंगपांगी, कुमाऊं मंडल के सहप्रभारी अंशुल डांगी, संयोजक डॉ.धर्म यादव, देवेश अग्रवाल ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.