पटना, अप्रैल 4 -- बिहार कैडर के 2024 बैच के 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शनिवार को पटना नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त यशपाल मीणा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर अधिकारियों ने पटना नगर निगम की कार्यप्रणाली, नागरिकों को प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं, प्रशासनिक नीतियों, विकासात्मक पहलों तथा नगर प्रशासन के समक्ष मौजूद चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने प्रशिक्षु अधिकारियों को निगम की प्रशासनिक व्यवस्था, शहरी प्रबंधन, स्वच्छता, जल निकासी, कर संग्रह, जनसुविधाओं के संचालन तथा नागरिक शिकायतों के समाधान की कार्यशैली से अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच नगर निगम किस प्रकार सीमित संसाधनों में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। मुलाका...