नगर आयुक्त से मिले आंदोलनकारी, नाला निर्माण में अतिक्रमण हटाने की मांग
आदित्यपुर, जून 23 -- आदित्यपुर आदित्यपुर नगर निगम के नव नियुक्त नगर आयुक्त एजाज अनवर से सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी खिरोद सरदार ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ संविधान की प्रति भेंट की गई। मुलाकात के दौरान खिरोद सरदार ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-35 की समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया है कि 11 नंबर रोड से निकलने वाला एक प्रस्तावित नाला मुख्य नाली में जाकर मिलता है। लेकिन नाले के दोनों ओर स्थित सरकारी भूमि पर कथित रूप से भूमि- माफियाओं की ओर से कब्जा कर उसे बेच दिया गया है। इससे भविष्य में नाला निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है।खिरोद सरदार ने नगर आयुक्त से मांग की कि नाले के किनारे स्थित सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.