अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अमीर निशा के व्यापारियों ने सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा से सेवाभवन में मुलाकात की। चौड़ीकरण पुराने नक्शे के आधार पर किए जाने की मांग उठाई। अमीर निशा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मांग उठाई कि सिंचाई विभाग नक्शे से काम किया जाए। 30 फीट ही रोड को चौड़ा किया जाए। मार्केट छोटी होने के कारण स्थान नहीं है। धार्मिक स्थल को नहीं तोड़ने की मांग की। अमीर निशा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नावेद खान, सिविल लाइन व्यापार मंडल अध्यक्ष नौशाद मिर्जा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद उर्फी, मोहम्मद जीशान, अदीब मंसूर, जावेद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.