धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद। फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगर आयुक्त आशीष गंगवार से उनके कार्यालय में मिला और उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला चैंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका कर रहे थे। व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी परेशानियों, सार्वजनिक शौचालयों की आवश्यकता, स्ट्रीट लाइट की समस्या आदि के बारे में नगर आयुक्त को बताया। साथ ही 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत निर्मित एवं प्रस्तावित सड़कों पर चल रही एसीबी जांच को लेकर भी अपनी बात रखी। व्यापारियों के अनुसार नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला चैंबर के साथ शीघ्र विस्तृत बैठक करने का आश्वासन भी दिया, ताकि समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल में जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.