मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एलएस कॉलेज परिसर स्थित अंचल सात के कार्यालय में सुबह 10 बजे से 'नगर सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम आयोजित था। इसमें नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी देरी से पहुंचे। इस कारण नगर आयुक्त व कार्यक्रम में मौजूद वार्ड पार्षदों में ठन गई। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा व नारेबाजी होती है। ऐसे में मात्र 15 मिनट तक चले कार्यक्रम में आम जनता की शिकायतों की सुनवाई नहीं हो सकी। शोरगुल के बीच कार्यक्रम में सिर्फ 12 लोग ही अपनी समस्या रख सके।कार्यक्रम में नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी 11 बजे के बाद पहुंचे। इसके लिए पार्षदों के द्वारा टोकने पर नगर आयुक्त भड़क गए। कहा कि वे जनता की समस्या सुनने आए हैं। इसमें पार्षदों का कोई काम नहीं है। आपलोग जा सकते हैं। इसके बाद मौके पर मौजूद पार्षदों व कुछ स्थानीय...