नगर आयुक्त ने स्वच्छता और यूजर चार्ज संग्रहण की समीक्षा की
देहरादून, जून 8 -- देहरादून। नगर निगम देहरादून सभागार में नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वच्छता व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं यूजर चार्ज वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, नव नियुक्त निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में नगर क्षेत्र के गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) समाप्त करने, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को शत-प्रतिशत घरों तक पहुंचाने तथा स्रोत स्तर पर कूड़ा पृथक्करण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को नियमित निगरानी और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यूजर चार्ज संग्रहण की समीक्षा यूजर चार्ज संग्रहण की समीक्षा के दौरान स्वयं सहायता समूहों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.