नगर आयुक्त ने सात लोगों की सुनी फरियाद
गया, मार्च 13 -- गया नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल सात लोगों ने एरियल बकाया, पीएफ भुगतान में देरी, पारिवारिक पेंशन, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें रखीं। नगर आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त शिकायतों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.