वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को शिवपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिवपुर तालाब की सफाई न होने और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने पर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक राकेश भार्गव को फटकार लगाई। आयुक्त ने उन्हें कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी और स्पष्टीकरण तलब किया। नगर आयुक्त ने गलियों में इंटरलॉकिंग के कार्यों का भी निरीक्षण किया और अधिशासी अभियंता को मानकों के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डोर टु डोर कूड़ा उठान के संबंध में लोगों से फीडबैक भी लिया गया। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी जितेन्द्र कुमार आनंद समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.