कानपुर, मई 4 -- कानपुर। निजी सफाई व्यवस्था को लेकर पांच हजार आउटसोर्स कर्मियों पर संकट की आशंकाओं को लेकर संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने सोमवार को नगर आयुक्त से मुलाकात की। लगभग एक घंटे की वार्ता में नगर आयुक्त ने कहा कि चार दिन का समय दें, कर्मचारियों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होगा। इस मामले में दोबारा वार्ता करके कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा। समिति ने सेवानिवृत्ति तिथि पर कर्मचारियों का समस्त भुगतान, पेंशन बुक एवं एसीपी आदि के भुगतान को लेकर भी वार्ता की। बैठक में जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि, विनोद कुमार, मुन्ना हजारिया, पिंटू चौधरी, धीरज गुप्ता, मुकेश वाल्मीकि, बृजलाल भारती और अजीत बाघमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.