देवघर, अप्रैल 14 -- देवघर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के नेतृत्व में देवघर नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम नगर आयुक्त ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों ने बारी-बारी से माल्यार्पण कियाञ। मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन समानता, न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम भी इन्हीं मूल्यों को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी नागरिकों को समान रूप से स्वच्छता, बुनियादी सुविधाएं और बेहतर शहरी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उप नगर आयुक्त सागरी बराल ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.