नगर आयुक्त ने परखी सफाई व्यवस्था
रिषिकेष, अप्रैल 20 -- चारधाम यात्रा में ऋषिकेश में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने सोमवार को बैठक ली। इससे पूर्व उन्होंने यात्रा रूट और ट्रांजिट केंद्र का निरीक्षण कर स्वच्छता का हाल भी जाना, जिसके बाद उन्होंने ट्रांजिट केंद्र में ही सफाई निरीक्षकों को तलब किया। फीडबैक लेने के बाद स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए। बताया कि यात्राकाल के लिए पर्यावरण मित्रों की संख्या को बढ़ाया गया है। मुख्य तौर पर उन्हें यात्रा रूट, चारधाम ट्रांजिट केंद्र और आसपास सफाई व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मौके पर यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ओएसडी डॉ. प्रजापति नौटियाल, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.