नगर आयुक्त ने दी राहत पर हड़ताल जारी
कानपुर, मई 15 -- कानपुर। नगर आयुक्त ने निजीकरण को लेकर सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के मद्देनजर कुछ राहत दी। मार्ग प्रकाश का भी ठेका निजी हाथों में देने के फैसले पर फिलहाल कोई कार्रवाई न करने का आदेश किया। वहीं सफाई कार्य के निजीकरण पर कोई नया आदेश नहीं किया है। तय हुआ है कि जो कर्मचारी आउटसोर्स पर रखे गए हैं उनकी यथास्थित बनी रहेगी। जीआईएस में तैनात कर्मचारी जैसे माली, मजदूर, केयरटेकर भी यथास्थित में रहेंगे। जो कर्मचारी जैसे चालक, कंप्यूटर आउटसोर्स पर हैं, वे नियमानुसार काम करते रहेंगे। इस आशय के नगर आयुक्त ने देरशाम आदेश जारी कर दिया पर सफाई कर्मचारी इसे झुनझुना मान रहे हैं और अपनी हड़ताल पर अडिग है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.