नगर आयुक्त ने जोनल प्रभारियों को बदला
गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर आयुक्त ने जोनल प्रभारी बदल दिए हैं। कविनगर जोन के जोनल प्रभारी राजेश गुप्ता को वसुंधरा जोन भेजा है। सुनील कुमार राय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कार्य देखेंगे। उनके पास वसुंधरा जोन का अतिरिक्त प्रभार था। सुनील राय इस माह सेवानिवृत हो रहे हैं। मोहननगर जोन के जोनल प्रभारी को सिटी जोन का प्रभारी बनाया है। यहां तैनात जोनल प्रभारी आरपी सिंह अब टैक्स इंस्पेक्टर का कार्य देखेंगे। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. आशीष त्रिपाठी को मोहननगर जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया है।नगर आयुक्त ने सभी जोनल प्रभारियों को गृहकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.