पलामू, दिसम्बर 27 -- मेदिनीनगर। बढ़ती ठंड के बीच नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने निगम के सफाई कर्मी, चालक, पेयजल विभाग आदि के कर्मियों के बीच 360 कंबलों का वितरण किया। यह कार्यक्रम छहमुहान स्थित निगम कार्यकाल में आयोजित किया गया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव, नगर प्रबंधक सतीश कुमार, शाहिद हसन, लोकल बॉडी एम्पलाई फेडरेशन के अध्यक्ष बिशुन राम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। पलामू जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर छह से नीचे आ गया है जिसके कारण कंबल मिलने से लोगों को खूब आनंद मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.