वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बुधवार को भेलूपुर क्षेत्र के भवनियां पोखरी स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर के वर्तमान स्थल को अपर्याप्त बताया। इसके विस्तार एवं बेहतर संचालन को स्थानांतरित कर शंकुलधारा स्थित ट्रांसफर स्टेशन के समीप उपलब्ध भूमि पर स्थापित किए जाने का निर्देश दिया। यहां से नगर आयुक्त ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने पर विशेष जोर देते हुए डोर-टू-डोर कचरा संकलन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने जोर दिया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सविता यादव , महाप्रबंधक जलकल, अधिशासी अभियंता (सिविल) अगम कटियार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...