नगर आयुक्त को रिश्वत का लिफाफा देने वाला गिरफ्तार, आयुक्त ने पुलिस को सौंपा
छपरा, अक्टूबर 6 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त को कथित रूप से रिश्वत देने के मामले में टाउन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के सलापतगंज मोहल्ला निवासी असगर अली के रूप में हुई है। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर उसने नगर निगम कार्यालय में अर्दली के माध्यम से नगर आयुक्त को एक लिफाफा भेजा था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सहयोग शिविर: 22 पंचायतों में 4063 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त, 3956 आवेदनों का निष्पादनरिश्वत का लिफाफा लिफाफे में 10 हजार रुपये रखे थे। जानकारी के अनुसार, अर्दली ने नगर आयुक्त को यह कहते हुए लिफाफा दिया कि इसमें कागजात हैं। नगर आयुक्त ने जब लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें कागजात की बजाय रुपये मिले। इस पर उन्होंने अर्दली से लिफाफा किसने भेजा, इसकी जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.