मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम की नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित का नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्थानांतरण बेतिया नगर आयुक्त के रूप में किया गया है। नगर आयुक्त के स्थानांतरण पर नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से समारोह पूर्वक विदाई दी गई। कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रहमदेव महतो के नेतृत्व में नगर निगम के सभी 45 वार्ड के जमादार ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनको विदाई दी। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे ब्रहमदेव महतो ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। परंतु अपने सात माह के कार्यकाल में बतौर नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने शहर के विकास और सफाई मजदूरों के हित में जो काम किया वह अनुकरणीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.